Tuesday, May 26, 2026
41.1 C
Raipur

Surajpur Congress Protest: आर्म्स एक्ट मामले पर कांग्रेस का धरना, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल

Surajpur Congress Protest: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के नेतृत्व में बिश्रामपुर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है।

Surajpur Congress Protest: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछले कई घंटों से धरना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। आंदोलन को देखते हुए थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

टीएस सिंहदेव ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Surajpur Congress Protest: धरना स्थल पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तो प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर हथियार कहां मिला, उसका उपयोग हुआ या नहीं और किस आधार पर यह धारा लगाई गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से चर्चा में यह जानकारी मिली कि मामले की जांच अभी जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जांच पूरी होने से पहले गंभीर धाराएं कैसे लगा दी गईं।

READ MORE:  CM Sai Meets Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

Surajpur Congress Protest: उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना पर्याप्त आधार के किसी पर गंभीर धाराएं लगाना उचित नहीं है। सिंहदेव ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत होता है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

Surajpur Congress Protest: कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के दबाव में पुलिस ने नरेंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से दी गई शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं करता और मामला वापस नहीं लिया जाता तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Surajpur Congress Protest: धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

Surajpur Congress Protest: जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत में पहली बार आम चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर गाली-गलौज, धमकी और हथियार से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

READ MORE: CG Ebola Virus Alert: रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट! यात्रियों की होगी जांच

Surajpur Congress Protest: वहीं कांग्रेस का दावा है कि नरेंद्र जैन को राजनीतिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से झूठा मामला दर्ज कराया गया है। पार्टी का कहना है कि उनकी ओर से भी पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की गई थी, लेकिन उस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

Surajpur Congress Protest: धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। कोरबा सांसद Jyotsna Mahant, पूर्व विधायक Gulab Kamro और Ambika Singh Deo समेत कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। नेताओं की मौजूदगी से धरना राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण हो गया है।

भूपेश बघेल भी पहुंच सकते हैं सूरजपुर

Surajpur Congress Protest: सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel भी सूरजपुर पहुंचकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे दोपहर बाद बिश्रामपुर पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।

नगर पंचायत चुनाव से पहले बढ़ा सियासी संघर्ष

Surajpur Congress Protest: 1 जून को होने वाले शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। ऐसे में आर्म्स एक्ट मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई और राजनीतिक दलों की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories