Monday, May 25, 2026
39.1 C
Raipur

Operation Ankush Raigarh: ऑपरेशन अंकुश’ के तहत बड़ी कार्रवाई IPL सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त; रायगढ़ पुलिस का सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा

Operation Ankush Raigarh: गौरीशंकर गुप्ता\ रायगढ़। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईपीएल मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Operation Ankush Raigarh:यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सट्टा विरोधी अभियान के तहत की गई। रायगढ़ पुलिस लगातार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क और उससे जुड़े संचालकों के खिलाफ अभियान चला रही है।

भारत टॉकीज के सामने चल रहा था सट्टे का खेल

Operation Ankush Raigarh:पुलिस को 24 मई की रात सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ स्थित वर्षों से बंद पड़े भारत टॉकीज के सामने कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

READ MORE: Chhattisgarh alert Ebola virus: सावधान!छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Operation Ankush Raigarh:पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष भौमिक (38 वर्ष) निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, खरसिया रोड बताया।

मोबाइल, नकदी और सट्टा-पट्टी बरामद

Operation Ankush Raigarh:तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आईपीएल टीमों के नाम और पैसों का हिसाब-किताब लिखी हुई सट्टा-पट्टी बरामद हुई। इसके अलावा उसके कब्जे से 725 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस अब मोबाइल की डिजिटल जांच कर रही है, ताकि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

Operation Ankush Raigarh:पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल से ऑनलाइन लेनदेन और सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिल सकते हैं, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचना आसान होगा।

ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार हो रही कार्रवाई

Operation Ankush Raigarh:रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अंक सट्टा नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जिले के अलावा अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क के खिलाफ भी अभियान चलाया है।

Operation Ankush Raigarh:पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फरवरी 2026 से अब तक जिले में 62 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सैकड़ों मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीनें और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

READ MORE: CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की महा-बैठक कल: सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रिमंडल; अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

एसएसपी का सख्त संदेश

Operation Ankush Raigarh:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ गतिविधियां युवाओं और समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Operation Ankush Raigarh:उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केवल सट्टा खिलाने वाले ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तकनीकी और साइबर माध्यमों से भी सट्टा नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है।

सट्टेबाजी पर लगातार बढ़ रहा पुलिस का शिकंजा

Operation Ankush Raigarh:ऑपरेशन अंकुश के तहत की जा रही लगातार कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध सट्टा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories