Naxal Bump Recovery: कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए दो नक्सली डंप का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री में 1000 डेटोनेटर, 12 बोर रायफल, बीजीएल लांचर, बारूद, नक्सली वर्दियां और अन्य विस्फोटक उपकरण शामिल हैं।
Naxal Bump Recovery:सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद सामग्री का उपयोग नक्सली भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कर सकते थे। समय रहते डंप का पता चलने से सुरक्षाबलों ने एक संभावित खतरे को टाल दिया है।
जंगलों में चलाया गया विशेष सर्च ऑपरेशन
Naxal Bump Recovery:जानकारी के अनुसार कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पल्लाहूर और जपमरका के बीच घने जंगल और पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम शामिल रही।
Naxal Bump Recovery:सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। गहन जांच के बाद वहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के जंगलों में भी विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, जहां एक और डंप का खुलासा हुआ।
क्या-क्या हुआ बरामद?
सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई में निम्न सामग्री बरामद की गई—
12 बोर रायफल – 3 नग
कंट्रीमेड BGL लांचर – 1 नग
BGL सेल – 31 नग (विभिन्न स्थानों से)
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 800 नग
नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 200 नग
इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज – 4 नग
AK-47 का खाली कार्टिज – 1 नग
लगभग 5 किलो गन पाउडर
10 बड़े सुतली बम
नक्सली वर्दियां – 4 नग
50 फीट वायर
सोलर चार्जर
मेडिकल किट
पोच एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
Naxal Bump Recovery:बरामद सामग्री की मात्रा को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली संगठन इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को बनाए रखने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी में था।
संयुक्त अभियान में शामिल रही कई एजेंसियां
Naxal Bump Recovery:पूरे अभियान का नेतृत्व डीआरजी और बीएसएफ अधिकारियों की निगरानी में किया गया। कार्रवाई में डीआरजी कांकेर के उप निरीक्षक विजय कुलदीप, डीआरजी नारायणपुर के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर तथा बीएसएफ और बीडीएस टीम के अधिकारी शामिल रहे।
Naxal Bump Recovery:अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में लगातार सर्चिंग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण नक्सलियों के ठिकानों और छिपाए गए हथियारों तक पहुंचना संभव हो रहा है।
नक्सल गतिविधियों पर लगातार दबाव
Naxal Bump Recovery:पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांकेर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त सुरक्षा अभियान लगातार जारी है। बीते कुछ समय में सुरक्षाबलों की सक्रियता के कारण नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। लगातार सर्चिंग, डंप बरामदगी और ऑपरेशन के चलते नक्सली संगठन दबाव में हैं।
Naxal Bump Recovery:सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।









