MP NEWS : भूमि अधिग्रहण के विरोध में उग्र हुआ आंदोलन: महिला किसान से अभद्रता के आरोप पर थाने का घेराव

Sanjay Sahu

MP NEWS : सतवास : देवास जिले के कन्नौद, बिजवाड़ और कलवार क्षेत्र में इंदौर–बुधनी रेलवे लाइन के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराज़गी है। अब यह विरोध पुलिस के रवैये को लेकर उग्र होता जा रहा है। एक महिला किसान ने महिला पुलिसकर्मी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

MP NEWS : पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसे जबरन वाहन में बैठाया गया और विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट की। इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस नेता गौतम उर्फ बंटू गुर्जर के नेतृत्व में कांटाफोड़ थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

MP NEWS : प्रदर्शनकारी किसानों ने मारपीट करने वाली महिला पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *