Maharana Pratap Issue:इंदौर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद शहर में विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और समाजजन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Maharana Pratap Issue:जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर जफर पठान नामक व्यक्ति द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजपूत समाज और क्षत्रिय महासभा के सदस्यों में आक्रोश फैल गया।
Maharana Pratap Issue:महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
Maharana Pratap Issue:इस मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्य पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
Maharana Pratap Issue:महासभा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव और विवाद की स्थिति पैदा कर सकती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत और सख्त कदम उठाने चाहिए। संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की है।









