PWD Raipur Meeting : रायपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंगलवार को विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। यह बैठक नवा रायपुर स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
PWD Raipur Meeting :बैठक के दौरान सचिव बंसल ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कार्यों में लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से और बेहतर तकनीकी मानकों के साथ पूरा किया जाए।
PWD Raipur Meeting :उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के अधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटलीकरण, नए सॉफ्टवेयर और तकनीकी उपकरणों के माध्यम से कार्यों की निगरानी और दक्षता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी टेंडर प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
PWD Raipur Meeting :बैठक में अधिकारियों ने सचिव को जानकारी दी कि निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग, मैपिंग और प्रोजेक्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परियोजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली और अधिक प्रभावी हुई है।
PWD Raipur Meeting :सचिव बंसल ने टेंडर आवंटन, निर्माण कार्यों की बिलिंग प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली की भी समीक्षा की और इसे और अधिक सरल व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों के कार्य निष्पादन और तकनीकी प्रक्रियाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
READ MORE: 4 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स! फिर अचानक क्यों बैन हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट? बढ़ा सस्पेंस
PWD Raipur Meeting :बैठक में प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों और आगामी परियोजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सचिव ने विशेष रूप से रायपुर में बन रहे कचना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और इसे निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
PWD Raipur Meeting :अंत में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि ऐसी संरचनाएं तैयार करना है जो लंबे समय तक टिकाऊ और जनता के लिए उपयोगी साबित हों।









