Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Online Cricket Betting: इंदौर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खुलासा, आईडी...

Indore Online Cricket Betting: इंदौर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खुलासा, आईडी बांटकर सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore Online Cricket Betting:इंदौर। शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलक नगर पुलिस ने एक शातिर सटोरिए को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन में लाखों रुपये के लेन-देन और सट्टे से जुड़े हिसाब-किताब की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Indore Online Cricket Betting: पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन लिंक और आईडी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। वह लोगों को सट्टा खेलने के लिए अलग-अलग आईडी उपलब्ध कराता था और इसके बदले मोटा कमीशन प्राप्त करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहा था।

READ MORE: Indore Scam: इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी पर दिल्ली पुलिस का छापा; इंदौर से 6 गिरफ्तार

Indore Online Cricket Betting:तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने स्कीम नंबर-140 क्षेत्र स्थित एक खाली मैदान के पास कार्रवाई की। यहां से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन जांचा गया। जांच के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन सट्टे से संबंधित कई रिकॉर्ड, आईडी और लाखों रुपये के लेन-देन का विवरण मिला।

Indore Online Cricket Betting:पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर सिंह निवासी शालोमार पाम्स क्षेत्र बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Indore Online Cricket Betting:पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टे का यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इससे जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

READ MORE: MP Transfer Policy: मोहन कैबिनेट ने नई ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे तबादले; उज्जैन में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

Indore Online Cricket Betting:फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here