Raigarh Police Gym Inauguration: रायगढ़ पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Raigarh Police Gym Inauguration: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। पुलिस जवानों को तनावमुक्त रखने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में रायगढ़ पुलिस द्वारा एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। जिले के पुराना पुलिस लाइन में डायल-112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद, प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी पुलिस लाइन उर्दना पहुंचे। यहाँ उन्होंने रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए अत्याधुनिक एवं अपग्रेडेड ‘पुलिस जिम’ का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिम परिसर में स्थापित संकटमोचन भगवान हनुमान जी के चित्र पर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया और वहां लगाई गई आधुनिक फिटनेस मशीनों का बारीकी से अवलोकन किया।

भागदौड़ भरी जीवनशैली में सेहत पहली प्राथमिकता

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस जवानों और स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय की व्यस्त और भागदौड़ भरी जीवनशैली को देखते हुए वेलनेस और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सलाह दी कि वे अपने 24 घंटे के व्यस्त शेड्यूल में से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक व्यायाम के लिए जरूर निकालें। वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह आधुनिक जिम पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी एक स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

तनावमुक्त पुलिसिंग के लिए अपग्रेड हुई सुविधाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने इस पहल के पीछे की सोच को साझा करते हुए बताया कि पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण और तनाव से भरी होती है। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार योग, खेलकूद और फिटनेस गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन की पुरानी जिम को आधुनिक मशीनों के साथ अपग्रेड किया गया है। खास बात यह है कि इस हाईटेक जिम सुविधा का लाभ केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य और बच्चे भी उठा सकेंगे।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उर्दना पुलिस लाइन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री महेश शर्मा, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित पुलिस विभाग के तमाम डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक जिम की इस नई सुविधा से हमारे पुलिसकर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होंगे, जिससे वे और अधिक ऊर्जा, सकारात्मकता तथा बेहतर क्षमता के साथ आम जनता की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories