Wednesday, May 20, 2026
42.1 C
Raipur

Ratlam Assistant Secretaries Accident : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सहायक सचिवों की गाड़ी हादसे का शिकार, दो की मौत, 10 घायल

Ratlam Assistant Secretaries Accident : यशवंत सिंह राठौर , देवास/रतलाम। भोपाल में आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिवों के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे रतलाम जिले के सहायक सचिवों की गाड़ी मंगलवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। देवास के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टैम्पो ट्रैक्स (तूफान) वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दो सहायक सचिवों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज देवास के अस्पताल में जारी है।

Ratlam Assistant Secretaries Accident :जानकारी के अनुसार बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिवों और सहायक सचिवों का राज्य स्तरीय महासम्मेलन आयोजित होना है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रतलाम जिले के सैलाना जनपद क्षेत्र के सहायक सचिव मंगलवार रात भोपाल के लिए रवाना हुए थे।

READ MORE: Rewa Jain Guru Road Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन धर्मगुरु की मौत, दो गंभीर घायल

Ratlam Assistant Secretaries Accident :बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे देवास के समीप फोरलेन मार्ग पर उनका वाहन पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ratlam Assistant Secretaries Accident :इस हादसे में ग्राम पंचायत करिया के सहायक सचिव लखन और ग्राम पंचायत कांगसी के सहायक सचिव हुर्जी मईड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चौक सिंह डामर और प्यारेलाल खराड़ी का अस्पताल में उपचार जारी है। इसके अलावा कैलाश पारगी के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।

Ratlam Assistant Secretaries Accident :दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायक सचिव संगठन और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सहायक सचिव संगठन के जिला अध्यक्ष निर्भय राम पाटीदार ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने सैलाना, जावरा और पिपलोदा जनपद पंचायत के अधिकारियों को देवास भेजने के निर्देश दिए।

READ MORE: रोम की सड़कों पर जब साथ दिखे PM Modi-Meloni! कार में सफर, मुलाकात ने क्यों बढ़ाई दुनिया की हलचल?

Ratlam Assistant Secretaries Accident :अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ले रही है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

Ratlam Assistant Secretaries Accident :इस दर्दनाक हादसे की खबर सामने आते ही रतलाम जिले के पंचायत कर्मचारियों और सहायक सचिव संगठन में शोक की लहर फैल गई। साथियों ने मृतक कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Latest YouTube Shorts

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Viral: 75 दिन का दशहरा! लड़कियां मनमर्जी से चुनती हैं साथी, छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराएं कर देंगी आपको हैरान

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ आदिवासी परंपराएं...

Related Articles

Popular Categories