Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Breaking : EOW का बड़ा एक्शन, नगर निगम अधिकारी चेतन पाटील...

Indore Breaking : EOW का बड़ा एक्शन, नगर निगम अधिकारी चेतन पाटील के घर और दफ्तर पर छापेमारी…

इंदौर। Indore Breaking : आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मंगलवार सुबह नगर निगम के उद्यानिकी विभाग के अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके घर और ऑफिस सहित कई स्थानों पर एक साथ की गई है। EOW की टीम सुबह-सुबह पहुंची और दस्तावेजों की गहन तलाशी शुरू कर दी।

Indore Breaking : जानकारी के अनुसार, चेतन पाटील पर वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच के बाद मामले को गंभीर मानते हुए आर्थिक अपराध शाखा ने छापा मारने का फैसला लिया।

छापे की कार्रवाई अब भी जारी है और टीम दस्तावेजों व संपत्ति के रिकॉर्ड खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस कार्रवाई में बड़ी गड़बड़ियों और बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

EOW की कार्रवाई ने नगर निगम में हड़कंप मचा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में कितनी और परतें खुलती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here