Wednesday, August 19, 2026
Home National Train Fire : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में...

Train Fire : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भयंकर आग,1 बोगी जलकर खाक, प्लेटफॉर्म पर मचा बवाल

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर बोगी जलकर खाक (सौजन्य-IANS)

Sasaram Passenger Train Fire : बिहार के रोहतास जिले से सोमवार सुबह बड़ी खबर सामने आई, जहां सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह साढ़े 5 बजे भड़की आग

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। उस समय सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी।इसी दौरान इंजन की तरफ से पांचवें कोच में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया और स्टेशन परिसर में धुआं फैल गया।

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

ट्रेन में आग लगते ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कई लोग डर के कारण प्लेटफॉर्म की ओर भागते नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और कुछ देर के लिए हालात बेहद भयावह हो गए थे।
Read more : C.G News : जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा, NH-30 पर पलटी यात्रियों से खचाखच भरी बस, एक की मौत, कई घायल

RPF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।हालांकि आग में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।रेलवे विभाग ने प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब दो घंटे की देरी के बाद ट्रेन को रवाना करने की तैयारी की गई।

लगातार सामने आ रहे ट्रेन में आग के मामले

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।बीते दिन मध्यप्रदेश के रतलाम में तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक हो गए थे। उस हादसे में भी 68 यात्री बाल-बाल बच गए थे।

रेलवे सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में नियमित तकनीकी जांच और फायर सेफ्टी सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने सभी ट्रेनों की तकनीकी जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here