Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Political Update: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भूपेश बघेल का...

Raipur Political Update: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार ही संकट की जिम्मेदार

Raipur Political Update: देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात और बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Raipur Political Update:रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि आम जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार सिर्फ सलाह देने में लगी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को बचत और विदेश यात्रा कम करने की नसीहत दी जाती है, जबकि सरकार खुद इन बातों का पालन नहीं करती।

READ MORE: C.G IPL Betting Racket : गोवा में रायगढ़ पुलिस की बड़ी रेड, IPL सट्टा नेटवर्क का खुलासा, 6 बड़े संचालक गिरफ्तार, सट्टा माफिया में हड़कंप

Raipur Political Update:पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि “उपदेश देना आसान है, लेकिन खुद उन नियमों का पालन करना ज्यादा जरूरी है।” उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है।

Raipur Political Update:भूपेश बघेल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नजर नहीं आ रही।

Raipur Political Update:इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे “सुशासन तिहार” को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में पहुंच तो रहे हैं, लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण कमजोर पड़ गया है और भाजपा के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं।

READ MORE: C.G News : तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे रायपुर, बस्तर रहेगा फोकस

Raipur Political Update:पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सरकार की नीतियों को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here