Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa news: जांजगीर-चांपा के चांपा BDM अस्पताल में लापरवाही उजागर, खुले में...

Janjgir-Champa news: जांजगीर-चांपा के चांपा BDM अस्पताल में लापरवाही उजागर, खुले में जलाई गई एक्सपायरी दवाइयां

Janjgir-Champa news: अजय यादव \ जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित BDM स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में एक्सपायरी दवाइयों को नियमों के खिलाफ खुले में जलाया गया, जिससे इलाके में प्रदूषण और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Janjgir-Champa news: जानकारी के अनुसार, अस्पताल में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयों को खुले स्थान पर आग लगाकर नष्ट किया गया। जबकि विभागीय नियमों के मुताबिक ऐसी दवाइयों को सुरक्षित तरीके से गड्ढा खोदकर डिस्पोज़ किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन में साफ निर्देश हैं कि मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयों का निपटान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाए।

READ MORE: Raipur Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश

Janjgir-Champa news: मामले पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवल ध्रुवे ने कहा कि कर्मचारियों को पहले भी कई बार हिदायत दी जा चुकी है कि एक्सपायरी दवाइयों को खुले में न जलाएं। इसके बावजूद कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे।

Janjgir-Champa news: खुले में दवाइयां जलाने से जहरीला धुआं फैलने का खतरा रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से साफ पता चलता है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

Janjgir-Champa news: मीडिया द्वारा मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न तो जांच शुरू की गई और न ही जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कोई कदम उठाया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

READ MORE: CG Jashpur Police Action:जशपुर के लोदाम में बाल मजदूरी पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 4–5 बच्चों को कराया रेस्क्यू

Janjgir-Champa news: लोगों का कहना है कि यदि शिकायत के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो यह साफ संकेत है कि विभाग मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। अब स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here