MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में दिखा अलग अंदाज, उषा ठाकुर और दिग्विजय सिंह के बीच सनातन पर हुई खास चर्चा

MP Politics:मध्यप्रदेश की राजनीति में अक्सर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार एक अलग ही तस्वीर सामने आई। बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बीच सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर हुई चर्चा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों नेता आमने-सामने बैठे और बातचीत का केंद्र बना सनातन धर्म, हिंदुत्व और सार्वजनिक जीवन में धार्मिक पहचान का मुद्दा। बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हमेशा से सनातन धर्म को मानने वाले रहे हैं और इस बात को पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा भारत की आत्मा है और यह सदियों पुरानी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वे निजी जीवन में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं।

READ MORE: MP Indore Factory Fire: इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

MP Politics:इस दौरान उषा ठाकुर ने भी अपनी बेबाक शैली में कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय जीवन पद्धति और संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अपनी धार्मिक पहचान खुलकर स्वीकार करनी चाहिए। उषा ठाकुर ने व्रत, पूजा-पाठ और भारतीय संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की संस्कृति और सनातन परंपरा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की बात को गंभीरता से सुना और सम्मानजनक तरीके से अपनी राय रखी। इसी दौरान हाईकोर्ट के एक फैसले का भी जिक्र हुआ, जिस पर दोनों नेताओं ने न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की बात कही।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर के वर्ल्ड कप चौराहे पर हादसा, चेंबर में फंसे व्यक्ति को निगम टीम ने सुरक्षित निकाला

अब यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बातचीत को मध्यप्रदेश की राजनीति का एक अनोखा और सकारात्मक संवाद बता रहे हैं। कई लोग इसे राजनीतिक मतभेदों के बीच संवाद और सौहार्द की मिसाल मान रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories