Saturday, August 15, 2026
Home Tech Raigarh Police Action : कानून से भागना नामुमकिन: रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा...

Raigarh Police Action : कानून से भागना नामुमकिन: रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी, भेजा गया जेल

0
58

Raigarh Police Action : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक संवेदनशील मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी भानूराम पैकरा उर्फ जमुनाडिहा को गिरफ्तार कर लिया है।

पंचायत में अपमान और प्रताड़ना का मामला घटनाक्रम 12 मार्च 2019 का है, जब लैलूंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित पंचायत के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित व प्रताड़ित किया गया। इस घटना से व्यथित होकर युवक ने अगले ही दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया था।

अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी विवेचना के दौरान इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि भानूराम पैकरा सहित कुछ अन्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। “ऑपरेशन तलाश” के तहत सक्रिय हुई लैलूंगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here