Saturday, August 15, 2026
Home National air conditioner : अब 20-28 डिग्री तक ही चलेगा एसी, एयर कंडीशनर...

air conditioner : अब 20-28 डिग्री तक ही चलेगा एसी, एयर कंडीशनर के तापमान को लेकर क्या है नया नियम?

0
158
air conditioner
air conditioner

air conditioner : नोएडा : जैसे ही गर्मी तेज होती है, एयर कंडीशनर की ठंडक जरूरी लगने लगती है। इस बीच सरकार एसी के तापमान को लेकर एक नया नियम लागू करने जा रही है। अब भविष्य में बनने वाले एयर कंडीशनर केवल 20°C से 28°C के बीच ही संचालित किए जा सकेंगे। इससे नीचे या ऊपर तापमान सेट नहीं किया जा सकेगा।

air conditioner : विशेषज्ञों का कहना है कि एसी को 20 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से न केवल बिजली की खपत अधिक होती है, बल्कि कंप्रेसर के फटने का खतरा भी बना रहता है। इससे उपभोक्ताओं को भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ता है। वहीं, अत्यधिक ठंडा वातावरण स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालता है।

air conditioner : एमिटी यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बसंत सिंह सिकरवार के अनुसार, यदि एक से डेढ़ टन का एसी रातभर 20 डिग्री पर चलता है, तो करीब 3000 रुपये का बिजली बिल आता है, जबकि यही एसी 28 डिग्री पर चले तो बिल लगभग 2500 रुपये तक सीमित रहता है। यानी तापमान बढ़ाने से बिजली की खपत में सीधा असर दिखता है।

air conditioner : उन्होंने यह भी बताया कि एसी में वाष्प कंप्रेसर साइकिल का उपयोग होता है, जो बाहर के तापमान की तुलना में अंदर के तापमान को 10–20 डिग्री तक ही घटा सकता है। कंप्रेसर को हटाने की योजना भी विचाराधीन है, जिससे न केवल बिजली की खपत घटेगी बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here