mp news-vidisha-shivsena-cbi-demand:विदिशा में मकान तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने रायसेन के होटल अमोघ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

शिवसेना नेताओं ने थाना सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी आनंद राज को तुरंत निलंबित करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। साथ ही पीड़ित चिढ़ार परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग उठाई गई।
शिवसेना नेताओं का आरोप है कि 23 मार्च को धीरेन्द्र चिढ़ार को थाने बुलाया गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर सामान, जेवर और जरूरी दस्तावेज लूट लिए और बाद में मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में सही कार्रवाई नहीं की और कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता अनीता चिढ़ार ने भी कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया।
शिवसेना ने राज्यपाल और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
mp news-vidisha-shivsena-cbi-demand:पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।









