Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : फर्जी NOC पर घिरी सरकार? भूपेश बघेल के आरोपों...

CG Politics : फर्जी NOC पर घिरी सरकार? भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री टंकराम वर्मा का पलटवार, बोले- गांव वाले चाहें तो ही लगे प्लांट

0
128
CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर : रायपुर में ग्राम अलदा में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel द्वारा फर्जी एनओसी के आरोप लगाए जाने के बाद अब राजस्व मंत्री Tank Ram Verma ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि यदि एनओसी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए। गांव वाले चाहें तो एनओसी दें और यदि नहीं चाहते तो न दें, यह उनका अधिकार है।

CG Politics : दरअसल, एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के देवरी और अलदा गांव के किसानों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि ग्राम अलदा में स्पंज आयरन प्लांट स्थापित करने के लिए फर्जी एनओसी का सहारा लिया गया है। उन्होंने इस मामले में स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को भी घेरा था।

CG Politics : इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए निर्धारित नियम और शर्तें होती हैं। किसी क्षेत्र में उद्योग लगना है या नहीं, यह पंचायत और ग्रामीणों की सहमति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी जांच कराई जानी चाहिए।

CG Politics : वहीं प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती चिंता और पेट्रोल पंपों पर लग रही कतारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां जरूरी न हो वहां ईंधन का कम इस्तेमाल करें और संभव हो तो बस तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here