Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

India Oil Reserve : क्या देश में ईंधन संकट का खतरा? पेट्रोलियम मंत्री ने बताया भारत के पास कितने दिन का तेल और LPG स्टॉक मौजूद है

India Oil Reserve : नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की प्राकृतिक गैस (LNG) और 45 दिनों का LPG स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम जनता तक ईंधन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

India Oil Reserve : पुरी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत की अपील को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों का गलत मतलब निकालने की जरूरत नहीं है। पीएम ने लोगों से केवल संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। दरअसल, प्रधानमंत्री लगातार दो दिनों से लोगों को पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने, मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करने तथा अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने की सलाह दे रहे हैं।

India Oil Reserve : पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में आई बाधाओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती थी और भारत के कच्चे तेल आयात का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग पर निर्भर था। इतना ही नहीं, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली करीब 60 प्रतिशत LPG सप्लाई भी इसी रूट से आती थी। ऐसे में संकट बढ़ने के बाद सरकार ने तेजी से वैकल्पिक इंतजाम किए।

India Oil Reserve : पुरी ने कहा कि संकट से पहले भारत में रोजाना करीब 35 से 36 हजार मीट्रिक टन LPG का घरेलू उत्पादन होता था, जिसे बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने इसे सरकार और ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री के मुताबिक, इस कदम से देश में रसोई गैस की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिली है।

India Oil Reserve : उन्होंने तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताई। पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पहले जहां तेल की कीमत करीब 64 से 65 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं अब यह बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। इसका सीधा असर सरकारी तेल कंपनियों पर पड़ा है। मंत्री के अनुसार तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और कुल घाटा लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

India Oil Reserve : विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत रोजाना करीब 50 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत करता है। पश्चिम एशिया संकट से पहले देश को प्रतिदिन लगभग 3,141 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 4,760 करोड़ रुपए प्रतिदिन हो गया है। यानी हर दिन करीब 1,600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

India Oil Reserve : भारत के रणनीतिक भंडार की बात करें तो विशाखापत्तनम, मंगलुरु और पादुर में भूमिगत तेल भंडारण सुविधाएं मौजूद हैं, जहां कुल 5.33 मिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल संग्रहित किया जा सकता है। फिलहाल इनमें लगभग 64 प्रतिशत स्टॉक भरा हुआ है। सरकारी कंपनियों के भंडार को मिलाकर देश के पास करीब 60 दिनों का तेल और गैस बैकअप मौजूद है।

India Oil Reserve : हालांकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मानकों के अनुसार देशों को कम से कम 90 दिनों का आयात भंडार रखना चाहिए। भारत अभी इस लक्ष्य से थोड़ा पीछे है, लेकिन विशेषज्ञ 60 से 74 दिनों के बैकअप को सुरक्षित स्तर मानते हैं।

India Oil Reserve : इस बीच, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर भी करीब 50 रुपए तक महंगा हो सकता है।

India Oil Reserve : सरकार फिलहाल जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है। हालांकि वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए ऊर्जा बचत और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories