MP NEWS: नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, भेष बदलकर छिपा था बदमाश

MP NEWS:इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र के नासिक जिले में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए कुख्यात आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात के बाद भेष बदलकर शहर में छिपा हुआ था।

चाकू मारकर की थी हत्या

MP NEWS:डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी राजेंद्र उर्फ राजा ने महाराष्ट्र के अडगांव क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

भेष बदलकर इंदौर में छिपा था आरोपी

MP NEWS:पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंदौर आ गया था और अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदलकर रह रहा था। इसी दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच को उसके शहर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली।

READ MORE: MP CRIME: इंदौर में मामूली मारपीट की शिकायत से खुला गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

MP NEWS:सूचना मिलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने छोटी ग्वालटोली इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

MP NEWS:पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरारी काट रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।

महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा गया आरोपी

MP NEWS:गिरफ्तारी के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी राजेंद्र उर्फ राजा को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब पूरे मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जाएगी।

READ MORE: MP NEWS: शाजापुर में सोलर प्लांट पर किसानों का गंभीर आरोप, जमीन कब्जे को लेकर विवाद गहराया

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा

MP NEWS:इस कार्रवाई को इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories