Wednesday, May 13, 2026
28.1 C
Raipur

Politics News : भाजपा कोर ग्रुप से दिग्गज नेताओं की छुट्टी पर सियासत तेज, दीपक बैज बोले -बृजमोहन के साथ भाजपा कर रही सौतेला व्यवहार

Politics News : रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कोर कमेटी के गठन के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को नई कोर ग्रुप से बाहर किए जाने पर कांग्रेस ने पार्टी के भीतर गुटबाजी और सौतेले व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा है कि जब तक वे सक्रिय राजनीति में हैं, तब तक उन्हें कोई किनारे नहीं कर सकता।

Politics News : भाजपा की नई कोर कमेटी पर उठे सवाल

मंगलवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान पार्टी की नई कोर कमेटी को लेकर फैसला लिया गया। नई सूची में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल नहीं किया गया।

इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं कि भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

बैज ने कहा कि किसी बड़े और अनुभवी नेता को संगठन में नजरअंदाज करना भाजपा के अंदरूनी संघर्ष को उजागर करता है। उन्होंने इसे पार्टी के भीतर असंतोष का संकेत बताया।

बृजमोहन का पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में कोर कमेटी में शामिल होना या बाहर होना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों तक कोर कमेटी का हिस्सा रहे हैं और संगठन में बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं।

बृजमोहन ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक वे सक्रिय हैं, तब तक कोई उनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं कर सकता और न ही उन्हें राजनीति में किनारे किया जा सकता है।

Politics News : पेट्रोल-डीजल बचत और काफिले पर भी राजनीति

Politics News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और काफिलों में कटौती की समीक्षा की बात पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। दीपक बैज ने कहा कि सरकार अब समीक्षा की बात कर रही है, जबकि पहले लगातार हालात सामान्य होने का दावा किया जा रहा था।

Politics News : उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और विपक्ष से भी चर्चा करनी चाहिए। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही आर्थिक संकट को लेकर आगाह कर चुके हैं।

Politics News : भाजपा ने कांग्रेस को दिया जवाब

Politics News : दीपक बैज के आरोपों पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए, उसके बाद भाजपा के बारे में टिप्पणी करनी चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के संगठनात्मक बदलावों को लेकर आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति और तेज हो सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सेवा और समर्पण को सलाम! एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में धूमधाम से मना विश्व नर्स दिवस

world-nurses-day-bacheli: बचेली स्थित एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स...

sdm-inspection-chhawal-panchayat: लापरवाही की हद! पंचायत खुलने से पहले पहुंच गए SDM, कर्मचारी नदारद

sdm-inspection-chhawal-panchayat: ग्राम पंचायत छावल में बुधवार को एसडीएम शैलेन्द्र...

PM मोदी की अपील पर खंडवा में ‘सियासी ड्रामा’! कोई साइकल पर निकला, कोई EV में घूमने लगा

khandwa-political-drama: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना कम...

Related Articles

Popular Categories