Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh बरगी पंचायत में बदहाली: अधूरा भवन खंडहर बना, घटिया सीसी रोड निर्माण...

बरगी पंचायत में बदहाली: अधूरा भवन खंडहर बना, घटिया सीसी रोड निर्माण पर उठे सवाल

0
163

bargi-panchayat-corruption: जबलपुर जनपद की बरगी पंचायत इन दिनों बदहाली और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। करोड़ों की लागत से स्वीकृत पंचायत भवन पांच साल से अधूरा पड़ा हुआ है और अब यह अवैध पार्किंग तथा मवेशियों के डेरों में तब्दील हो चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भवन निर्माण का कार्य बंद हुआ था, लेकिन वर्तमान पंचायत ने भी इसे पूरा कराने में रुचि नहीं दिखाई। हालत यह है कि पंचायत कार्यालय फिलहाल बस्ती से करीब 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपने काम कराने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

bargi-panchayat-corruption: अधूरा भवन बना खंडहर

ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे पंचायत भवन में लोग वाहन खड़े कर रहे हैं और मवेशी बांध रहे हैं। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जबकि पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नालियां ओवरफ्लो, सफाई व्यवस्था ठप

बरगी पंचायत में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई बताई जा रही है। कई वार्डों में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं। ग्रामीण लगातार 181 पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।

bargi-panchayat-corruption: घटिया सड़क निर्माण के आरोप

पंचायत पर सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री से बनाई गई सड़कें कुछ ही महीनों में उखड़ने लगीं। शंकर मंदिर मढ़िया रोड को एक बार बनने के बाद दोबारा बनाना पड़ा। इसी तरह चर्च रोड, मस्जिद वाली रोड और शीतलामई रोड की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों और इंजीनियरों की मिलीभगत से खराब निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।

bargi-panchayat-corruption: अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा

एसडीओ रामराज डांगी ने कहा कि पंचायत भवन का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ रिकवरी के कारण काम रुका था, लेकिन अब राशि जमा हो चुकी है और एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य फिर शुरू होगा। साथ ही सीसी रोड में गड़बड़ी की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात भी कही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here