Wednesday, May 13, 2026
28.1 C
Raipur

Politics News : भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, कोर कमेटी में बदलाव से बढ़ी सियासी हलचल, बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता

Politics News : रायपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक के बीच पार्टी के भीतर बड़े राजनीतिक बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान भी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक वे सक्रिय राजनीति में हैं, तब तक उन्हें कोई किनारे नहीं कर सकता और न ही उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा सकता है।

Politics News : कोर कमेटी में बदलाव से बढ़ी सियासी हलचल

Politics News : भाजपा की नई कोर कमेटी में मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को शामिल किया गया है। वहीं कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक से दूरी ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, रामविचार नेताम और विक्रम उसेंडी जैसे नेता बैठक में नजर नहीं आए। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कोर ग्रुप के पुनर्गठन की पुष्टि भी कर दी है। इसके बाद संगठन और सरकार दोनों में बदलाव की चर्चाएं खुलकर सामने आने लगी हैं।

Politics News : ई-रिक्शा में पहुंचे भाजपा नेता

Politics News : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। भाजपा के कुछ नेता ई-रिक्शा में बैठक स्थल पहुंचे, जबकि पीछे से उनका काफिला गुजरता नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने भी अपने कारकेड में कटौती की है और भविष्य में ई-वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

Politics News : संगठन से लेकर मंत्रिमंडल तक बदलाव की चर्चा

Politics News : भाजपा के भीतर अब सिर्फ संगठन ही नहीं, बल्कि मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पार्टी महिला प्रतिनिधित्व और सामाजिक संतुलन पर भी फोकस कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में लता उसेंडी, रेणुका सिंह, भावना बोहरा और पुरंदर मिश्रा जैसे नामों की चर्चा हो रही है। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

Politics News : 2028 चुनाव की रणनीति पर भाजपा का फोकस

Politics News : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अब सिर्फ सरकार चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व संगठन में नई ऊर्जा और नए चेहरों के जरिए भविष्य की रणनीति तैयार कर रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सेवा और समर्पण को सलाम! एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में धूमधाम से मना विश्व नर्स दिवस

world-nurses-day-bacheli: बचेली स्थित एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स...

sdm-inspection-chhawal-panchayat: लापरवाही की हद! पंचायत खुलने से पहले पहुंच गए SDM, कर्मचारी नदारद

sdm-inspection-chhawal-panchayat: ग्राम पंचायत छावल में बुधवार को एसडीएम शैलेन्द्र...

PM मोदी की अपील पर खंडवा में ‘सियासी ड्रामा’! कोई साइकल पर निकला, कोई EV में घूमने लगा

khandwa-political-drama: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना कम...

Related Articles

Popular Categories