HomeChhattisgarhKorba News : ACB की कार्रवाई: ट्रांसफर के नाम पर 2 लाख...

Korba News : ACB की कार्रवाई: ट्रांसफर के नाम पर 2 लाख की रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने कोरबा जिले में एक शिक्षक को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी शिक्षक ने एक शिक्षक के ट्रांसफर के बदले में पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलते ही एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया।

Korba News : मामला 9 जुलाई 2025 का है, जब प्राथमिक शाला केसला, जिला कोरबा के प्रधान पाठक रामायण पटेल ने एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उनकी पत्नी उसी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे, जो माध्यमिक शाला बेला में पदस्थ है, ने रामायण पटेल को यह कहकर डराया कि उनकी पत्नी का ट्रांसफर दूर के स्कूल में किया जा सकता है। इसके बाद आरोपी ने डीईओ और बीईओ से संबंध होने का हवाला देते हुए ट्रांसफर को रोकने और पास के स्कूल ओमपुर में करवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की।

Korba News : शिकायतकर्ता इस रिश्वत को देने के बजाय आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत आरोपी विनोद कुमार सांडे को प्रार्थी के कोरबा निहारिका स्थित निवास पर दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Korba News : एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here