MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा, कई जिलों में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

MP NEWS:  मोहन यादव का 13 मई 2026, बुधवार का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के कई जिलों के दौरे के साथ छत्तीसगढ़ और नई दिल्ली भी जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों में शामिल होंगे और कई योजनाओं की सौगात जनता को देंगे।

नरसिंहपुर में लाडली बहना योजना की राशि का करेंगे अंतरण

MP NEWS: मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा स्थित मुंगवानी हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

MP NEWS: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

READ MORE: MP NEWS: NEET पेपर लीक मामले में सीहोर कनेक्शन! श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा आरोपी शुभम गिरफ्तार

अनूपपुर जिले में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

MP NEWS: नरसिंहपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:20 बजे मुंगवानी हेलीपेड से रवाना होकर अनूपपुर जिले के बिजुरी हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां भी वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जबलपुर होते हुए रायपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

MP NEWS: शाम 5 बजे मुख्यमंत्री बिजुरी हेलीपेड से रवाना होकर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 6:05 बजे जबलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

MP NEWS: रायपुर में मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित जैनम्, मानस भवन एयरपोर्ट के सामने आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

READ MORE: MP NEWS: ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत

रात्रि में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

MP NEWS: रायपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका विमान रात 9:40 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेगा।

MP NEWS: मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कई विकास कार्यों की शुरुआत भी शामिल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories