कोरबा के कुसमुंडा में नदी में नहाने गया युवक लापता, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी…

korba-kusmunda-youth-drowned: कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। विकास नगर स्थित अहिरन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक नदी में बह गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम भी लगाई गई है।

korba-kusmunda-youth-drowned: जानकारी के मुताबिक, SECL कुसमुंडा में कार्यरत डंपर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ NTPC रेलवे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि पहले उसके दोस्तों ने ऊंचाई से नदी में छलांग लगाई और तैरकर दूसरी ओर पहुंच गए। उन्हें देखकर निखिल ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ देर बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया।

korba-kusmunda-youth-drowned: घटना के बाद दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस, स्थानीय लोग और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

korba-kusmunda-youth-drowned: स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर युवक नहा रहे थे वहां नदी काफी गहरी है और इससे पहले भी यहां कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories