HomeNationalPratik Yadav passes away :अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन:...

Pratik Yadav passes away :अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन: अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत; परिवार और राजनीति में शोक

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Pratik Yadav passes away : नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

Pratik Yadav passes away : जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लीवर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती भी रह चुके थे।

Pratik Yadav passes away : रात में बिगड़ी तबीयत, सुबह फिर अस्पताल ले जाया गया

Pratik Yadav passes away : प्रतीक यादव के करीबी और जिम साथी सर्वेश पांडेय के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में कुछ सुधार होने पर वापस घर ले आया गया। लेकिन बुधवार सुबह फिर उनकी स्थिति खराब हो गई और दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Pratik Yadav passes away : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के दौरान वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Pratik Yadav passes away : फिटनेस को लेकर रहते थे सजग

Pratik Yadav passes away : प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक माना जाता था। वे जिम और हेल्थ रूटीन को लेकर काफी सजग रहते थे। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता था और तबीयत सुधरने पर घर भेज दिया जाता था।

Pratik Yadav passes away : अखिलेश यादव हुए भावुक

Pratik Yadav passes away : प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रतीक को “बहुत अच्छा लड़का” बताया। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य और बिजनेस दोनों को लेकर गंभीर रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार में उतार-चढ़ाव का असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

Pratik Yadav passes away : अखिलेश यादव ने परिवार की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार साथ खड़ा है और आगे की कार्रवाई परिवार के निर्णय के अनुसार की जाएगी।

Pratik Yadav passes away : पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित

Pratik Yadav passes away : प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में KGMU के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम से पहले वीडियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Pratik Yadav passes away : राजनीतिक कार्यक्रम भी स्थगित

Pratik Yadav passes away : प्रतीक यादव के निधन के बाद बीजेपी महिला मोर्चा का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया। पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम टालने का निर्णय लिया। फिलहाल पूरे यादव परिवार में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में समर्थक तथा राजनीतिक नेता परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here