IPL 2026 : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे IPL का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान भी अपनी टीम का समर्थन करने रायपुर पहुंच सकते हैं।
IPL 2026 : बारिश और आंधी की संभावना
IPL 2026 : मौसम विभाग ने शाम के समय हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। ऐसे में मैच के दौरान मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि आयोजकों ने मुकाबले के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
IPL 2026 : ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान जारी
IPL 2026 : मैच को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचना होगा।
IPL 2026 : दर्शकों के वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के पूर्व दिशा में स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में की जाएगी। पार्किंग फुल होने की स्थिति में श्री सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
IPL 2026 : नेट प्रैक्टिस में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
IPL 2026 : मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर मेहनत की। बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और सटीक लाइन-लेंथ पर फोकस किया।
IPL 2026 : महंगे खाने और पानी को लेकर नाराजगी
IPL 2026 : इस बार स्टेडियम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी RCB के पास है। हालांकि पिछले मैच के बाद व्यवस्थाओं को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया कि 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में और 60 रुपए का पिज्जा 300 रुपए में बेचा गया। कई अन्य खाने-पीने की चीजें भी बाजार कीमत से काफी महंगी थीं।
IPL 2026 : दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी आधिकारिक रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी, जिसका फायदा उठाकर वेंडर्स मनमाने दाम वसूल रहे थे। हालांकि इस मुद्दे पर मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
IPL 2026 : नेटवर्क फेल होने से दर्शक परेशान
IPL 2026 : 10 मई को हुए पिछले मैच में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। भारी भीड़ के बावजूद अस्थायी मोबाइल टावर पर्याप्त साबित नहीं हुए। ई-टिकट लेकर पहुंचे कई दर्शकों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो पा रहे थे, जिससे एंट्री गेट पर लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
IPL 2026 : सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
IPL 2026 : पिछले मुकाबले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हुए थे। बिना टिकट प्रवेश रोकने के लिए स्टेडियम के बाहर फेंसिंग और बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जालियां पार कर अंदर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैच शुरू होने के कुछ देर बाद कई युवक बैरिकेडिंग चढ़कर स्टेडियम में घुसते नजर आए।
IPL 2026 : आज के मुकाबले को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ दर्शकों की आवाजाही और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।









