Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh NHM Strike News : छत्तीसगढ़: जून में होगा एनएचएम कर्मचारियों का...

Chhattisgarh NHM Strike News : छत्तीसगढ़: जून में होगा एनएचएम कर्मचारियों का महासम्मेलन; स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना

0
1009

Chhattisgarh NHM Strike News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के लिए आने वाला जून माह काफी ऐतिहासिक साबित हो सकता है। मंगलवार को संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस बैठक में न केवल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई, बल्कि जून माह में एक विशाल ‘प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन’ आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बदलेगा स्टाफ नर्स का पदनाम अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में संघ के विशेष अनुरोध पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्टाफ नर्सों के पदनाम को बदलकर “नर्सिंग ऑफिसर” एवं “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” करने पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस निर्णय को नर्सिंग कर्मियों के सम्मान और पहचान की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। जल्द ही सरकार द्वारा इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

15 जून के आसपास जुटेगा कर्मचारियों का हुजूम बैठक में आगामी 15 जून के आसपास आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री के साथ मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। प्रतिनिधि मंडल का मानना है कि इस बड़े आयोजन से पहले कर्मचारियों की अधिकांश लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।

संघ की एकजुटता की अपील प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और महासचिव श्री कौशलेश तिवारी सहित संघ के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से इस सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत हजारों कर्मचारियों के भविष्य और अधिकारों की लड़ाई के लिए एक निर्णायक कदम होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here