Jitu Patwari Chhatarpur Visit : छतरपुर: जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर तीखा हमला; बोले- भाजपा राज में भ्रष्टाचार के अड्डे बने उपार्जन केंद्र

Jitu Patwari Chhatarpur Visit : छतरपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को छतरपुर दौरे के दौरान प्रदेश की मोहन यादव सरकार को आड़े हाथों लिया। जिले के बमीठा स्थित किसान उपार्जन केंद्र पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने अनाज तौल में हो रही कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में किसानों की मेहनत की कमाई पर “खुली डकैती” डाली जा रही है।

किसानों के बीच पहुंचे पटवारी, सुनीं समस्याएं बमीठा केंद्र पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए किसानों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को अपनी व्यथा सुनाई। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तौल के दौरान प्रति क्विंटल 2 से 3 किलो अनाज कम तौल किया जा रहा है। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद जीतू पटवारी वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ इस तरह का अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“मोहन सरकार ने फेर ली है आंखें” धरना स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “भाजपा सरकार में उपार्जन केंद्र भ्रष्टाचार के मुख्य अड्डे बन चुके हैं। किसानों का अनाज सरेआम लूटा जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनका प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और इस “तौल डकैती” के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

कांग्रेस का कड़ा रुख कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पटवारी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तौल में सुधार नहीं हुआ और भ्रष्ट अधिकारियों व केंद्र संचालकों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories