PM Modi Gold Appeal : एक साल सोना नहीं खरीदें! PM की अपील पर सराफा कारोबारियों का बड़ा संदेश

PM Modi Gold Appeal : बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने खुलकर समर्थन जताया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कमल सोनी ने इसे राष्ट्रहित और आर्थिक मजबूती से जुड़ा बड़ा कदम बताते हुए कहा कि व्यापारियों को इस अपील से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे नए अवसर के रूप में देखना चाहिए।

PM Modi Gold Appeal : कमल सोनी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में वैश्विक युद्ध, आर्थिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे बुलियन गोल्ड का कारोबार तो बढ़ा, लेकिन पारंपरिक सराफा बाजार प्रभावित हुआ। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री की यह अपील बाजार को नई दिशा देने के साथ सराफा कारोबार को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकती है।

PM Modi Gold Appeal : उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सराफा बाजार केवल खरीद-बिक्री तक सीमित न रहे, बल्कि इसे मजबूत सर्विस सेक्टर के रूप में विकसित किया जाए। यदि देश में सोने का आयात कम होगा तो विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा और भारतीय रुपया भी सशक्त बनेगा। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

PM Modi Gold Appeal : कमल सोनी ने कहा कि तिजोरियों और घरों में पड़ा सोना अर्थव्यवस्था को गति नहीं देता। प्रधानमंत्री की सोच यह है कि लोगों की पूंजी बाजार और बैंकिंग व्यवस्था में आए, जिससे उद्योगों को मजबूती मिले और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने लोगों से स्थानीय सराफा व्यापारियों से खरीदारी को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

PM Modi Gold Appeal : इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में स्वर्ण शिल्प कला बोर्ड गठन की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे पारंपरिक आभूषण निर्माण कला को संरक्षण मिलेगा और हजारों स्वर्ण शिल्पकारों को सरकारी योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories