Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Morena MP News : कूनो से निकलकर कैलारस पहुँचे चीते, परिवार समेत...

Morena MP News : कूनो से निकलकर कैलारस पहुँचे चीते, परिवार समेत सड़क पार करते वीडियो वायरल

Morena MP News : कूनो से निकलकर कैलारस पहुँचे चीते
Morena MP News : कूनो से निकलकर कैलारस पहुँचे चीते

मुरैना | Morena MP News : मुरैना ज़िले से वन्यजीवों की एक रोमांचक और दुर्लभ झलक सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क से चीता “ज्वाला” अपने चार शावकों के साथ श्योपुर से मुरैना की ओर निकल पड़ी। सुबह लगभग 6 बजे कैलारस क्षेत्र के पगारा बांध के पास देवगढ़ गांव की ओर जाते हुए पांचों चीतों को सड़क पार करते देखा गया, जिसका वीडियो बाइक सवार ग्रामीणों ने बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Morena MP News : विडियो में देखा गया कि सबसे पहले एक चीता आगे आया और सड़क को भांपने के बाद बाकी चीतों ने योजनाबद्ध तरीके से रोड क्रॉस किया। ये दृश्य वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी प्राकृतिक समझदारी का जीवंत उदाहरण बना।

कूनो वन प्रबंधन ने पुष्टि की है कि चीते सुरक्षित हैं और उनकी ट्रैकिंग टीम लगातार इन पर निगरानी रख रही है। हालांकि चीते की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। वन विभाग ने अपील की है कि लोग इनसे दूर रहें और इन्हें देखने या वीडियो बनाने के प्रयास न करें।

यह घटनाक्रम बताता है कि चीता पुनर्वास योजना से जुड़े वन्यजीव अब स्वतंत्र रूप से नए क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे हैं, जो संरक्षण की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here