Saturday, August 15, 2026
Home Crime rewa-wedding-affair-dispute: सोशल मीडिया ने रुकवाई शादी, अफेयर का खुलासा होते ही दूल्हा...

rewa-wedding-affair-dispute: सोशल मीडिया ने रुकवाई शादी, अफेयर का खुलासा होते ही दूल्हा पक्ष ने किया हमला पढ़िए पूरी खबर…

0
95

rewa-wedding-affair-dispute: रीवा जिले में शादी से पहले दूल्हे के कथित अफेयर का खुलासा होने के बाद तिलक समारोह में जमकर हंगामा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो और वीडियो देखने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

 

मामला बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिहिया माडौ का है। जानकारी के अनुसार, देउर कोठार निवासी युवती की शादी दिवाकर यादव से तय हुई थी। रविवार 10 मई को तिलक कार्यक्रम आयोजित था और लड़की पक्ष तिलक लेकर दूल्हे के घर पहुंचा था।

rewa-wedding-affair-dispute: बताया जा रहा है कि तिलक चढ़ने से करीब एक घंटा पहले सोशल मीडिया पर दूल्हे की दूसरी लड़की के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो गए। जब लड़की पक्ष ने इस बारे में सवाल किया तो दूल्हा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

आरोप है कि शादी टूटने की बात सुनते ही दूल्हा पक्ष भड़क गया और तिलक में लाया गया सामान व नकदी छीन ली। इतना ही नहीं, लाठी-डंडों से लड़की पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना में दुल्हन के भाई समेत कई लोग घायल हुए हैं।

rewa-wedding-affair-dispute: पीड़ित पक्ष ने बैकुण्ठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here