Thursday, October 8, 2026
Home Crime CG Crime: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा शोषण, आरोपी युवक...

CG Crime: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

CG Crime: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़: जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का लगातार शोषण किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime: पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 9 मई 2026 को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बालिका ने बताया कि दिसंबर 2025 में स्कूल की छुट्टियों के दौरान वह अपने माता-पिता के पास पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित एक प्लांट की लेबर कॉलोनी में रहने आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले युवक संदीप बंजारे से हुई।

CG Crime: आरोप है कि युवक ने पहले प्रेम संबंध बनाए और फिर शादी का भरोसा देकर 26 फरवरी 2026 को अपने कमरे में बुलाया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार उसे धमकाकर और डराकर चुप रहने के लिए दबाव बनाता रहा।

READ MORE: CG Crime:  बिलासपुर में साइबर ठगी का नया तरीका, ऑनलाइन ऑफर और कॉल से लोगों को बना रहे शिकार

CG Crime: पीड़िता के अनुसार, जब उसके माता-पिता काम पर चले जाते थे, तब आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाकर उसका शोषण करता था। आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि बालिका नाबालिग है, बावजूद इसके वह लगातार अपराध करता रहा।

CG Crime: घटना का खुलासा तब हुआ जब 8 मई 2026 को आरोपी ने बालिका को नए लेबर क्वार्टर में बुलाया और शादी के नाम पर कहीं बाहर चलने की बात कही। इसी दौरान परिजन उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

CG Crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए पूंजीपथरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया।

READ MORE: Good Governance Tihar : सुशासन तिहार में व्यवस्थाओं पर सवाल, नाबालिग बच्चों से कराया गया नाश्ता-शरबत वितरण

CG Crime: थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here