CM Suvendu Adhikari : Suvendu Adhikari की अगुआई में पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में शासन, सुरक्षा और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के तहत विकास और प्रशासनिक सुधार सरकार की प्राथमिकता होंगे।कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के मतदाताओं, चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया गया।
CM Suvendu Adhikari : सरकार ने राज्य में Ayushman Bharat योजना लागू करने का फैसला लिया। इसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इसे लागू करेंगी। कैबिनेट ने IAS और IPS अधिकारियों को नियमों के तहत केंद्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया।
CM Suvendu Adhikari: सरकार ने राज्य में तुरंत प्रभाव से Bharatiya Nyaya Sanhita लागू करने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली Trinamool Congress सरकार ने नए आपराधिक कानूनों को लागू नहीं किया था और IPC-CRPC व्यवस्था पर ही काम जारी रखा।
CM Suvendu Adhikari: इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया। सरकार ने अधिकारियों को 45 दिनों के भीतर जमीन Border Security Force को सौंपने के निर्देश दिए हैं ताकि सीमा पर बाड़बंदी का काम तेज हो सके।
CM Suvendu Adhikari: कैबिनेट ने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी लेने का भी फैसला किया। भाजपा का दावा है कि पिछले वर्षों में बंगाल में उसके 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी।
CM Suvendu Adhikari : गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनी है। 293 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 207 सीटें मिलीं, जबकि Mamata Banerjee की पार्टी टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।









