rewa-crime-police-line: रीवा पुलिस लाइन में खूनी खेल! साथी आरक्षक पर पुलिसकर्मी ने बेटे संग किया जानलेवा हमला

rewa-crime-police-line: रीवा जिले की पुलिस लाइन में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुलिसकर्मी ने अपने ही साथी आरक्षक पर बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में आरक्षक मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश तिवारी वर्तमान में मनगवां थाना में पदस्थ हैं और उनकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट में लगी हुई है। बीती रात वे खाना लेने अपने शासकीय आवास पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे, उसके बेटे और दो अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

rewa-crime-police-line: आरोपियों ने चाकू, टांगी और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मुकेश तिवारी लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल आरक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र पांडे पिछले कई दिनों से गाली-गलौज और विवाद कर रहा था। पुरानी रंजिश के चलते ही उसने इस हमले को अंजाम दिया।

rewa-crime-police-line: घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories