HomeCrimeCG Suicide Breaking : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान की संदिग्ध...

CG Suicide Breaking : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव…

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

CG Suicide Breaking : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान का शव किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार और विभाग में शोक की लहर फैल गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG Suicide Breaking : मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह सूरजपुर में पदस्थ था और हाल ही में बंगाल एवं असम में चुनाव ड्यूटी पूरी कर छुट्टी पर घर लौटा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद ऐसा दुखद हादसा सामने आ जाएगा।

READ MORE: CG NEWS: दलदल में फंसे 5 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

CG Suicide Breaking :जानकारी के मुताबिक, जवान धमतरी शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रह रहा था। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

CG Suicide Breaking :पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान शराब पीने का आदी था। परिजनों ने उसे शराब छोड़ने की समझाइश दी थी, जिसे लेकर घर में विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

READ MORE: कोविड के बाद अब ‘Energy Lockdown’ का असर! क्या फिर लौटेगा ‘Work From Home’… सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

CG Suicide Breaking :घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं विभागीय अधिकारियों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here