Thursday, October 8, 2026
Home National somnath-amrit-parv: 75 साल बाद सोमनाथ में रचेगा इतिहास,11 तीर्थों के जल से...

somnath-amrit-parv: 75 साल बाद सोमनाथ में रचेगा इतिहास,11 तीर्थों के जल से होगा शिखर कुंभाभिषेक, PM मोदी बनेंगे साक्षी…

somnath-amrit-parv: गुजरात के पवित्र सोमनाथ मंदिर में आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण दर्ज होने जा रहा है। मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सोमनाथ अमृत पर्व’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर होने वाले पहली बार के कुंभाभिषेक अनुष्ठान के साक्षी बनेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया.

somnath-amrit-parv: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले सोमनाथ मंदिर में 11 तीर्थस्थलों के पवित्र जल से विशेष कुंभाभिषेक किया जाएगा। यह अनुष्ठान मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता को पुनर्जीवित करने का प्रतीक माना जाता है।

somnath-amrit-parv: मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और देशभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए सोमनाथ पहुंच रहे हैं। दक्षिण भारत में प्रचलित कुंभाभिषेक परंपरा पहली बार सोमनाथ मंदिर के शिखर पर आयोजित हो रही है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।

somnath-amrit-parv: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव ‘सोम’ ने इसी स्थान पर भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण इस ज्योतिर्लिंग का नाम ‘सोमनाथ’ पड़ा। 11 मई 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। अब उसी ऐतिहासिक दिन के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत पर्व मनाया जा रहा है।

somnath-amrit-parv: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ में पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here