Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS: “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता \रायगढ़ : रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए उकसाने के संवेदनशील मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भानूराम पैकरा उर्फ जमुनाडिहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

CG NEWS:  पुलिस के मुताबिक, यह मामला 12 मार्च 2019 का है। गांव में आयोजित एक पंचायत बैठक के दौरान युवक के साथ कथित रूप से मारपीट, अपमान और प्रताड़ना की गई थी। घटना के बाद युवक मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया था और अगले ही दिन उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

READ MORE: IPL in Raipur : रायपुर में IPL का क्रेज: टूटा पैर, फिर भी दोस्त के कंधे पर बैठकर मैच देखने पहुंचा फैन

CG NEWS: मामले की जांच के दौरान कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद थाना लैलूंगा में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि कुछ आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

CG NEWS: इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन तलाश” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारी गिरधारी साव को आरोपी के संबंध में अहम सूचना मिली।

CG NEWS: सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भानूराम पैकरा को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

READ MORE: CG NEWS : गुजरात के वापी में विधायक अनुज शर्मा का क्रिकेट धमाका, विस्फोटक अर्धशतक से सीजी बायसन को दिलाई शानदार जीत

CG NEWS: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अब भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

CG NEWS: मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल होकर कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन तलाश” के तहत हर फरार आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories