Chhatarpur News :छतरपुर/शिवम चौरसिया। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को किशोर सागर तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
Chhatarpur News :पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सज्जन वंशकार निवासी वेनिगंज मोहल्ला के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Chhatarpur News :सिटी कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









