Sunday, May 10, 2026
34.1 C
Raipur

Amarjeet Bhagat : अमरजीत भगत का बड़ा बयान: “आदिवासियों से दूरी कांग्रेस की हार की वजह बनी, BJP भी वही गलती दोहरा रही”

Amarjeet Bhagat : सरगुजा : अमरजीत भगत ने अंबिकापुर में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान आदिवासी समाज और पार्टी के बीच दूरी बढ़ गई थी, जिसका नुकसान कांग्रेस को सत्ता गंवाकर उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी आदिवासी समाज और सत्ता के बीच वैसा ही “गैप” बनता दिखाई दे रहा है।

Amarjeet Bhagat : पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों की अनदेखी करने वाली कोई भी पार्टी लंबे समय तक सत्ता में नहीं टिक सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है और जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर चिंता बढ़ रही है।

Amarjeet Bhagat : उन्होंने यह भी कहा कि जब विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब आदिवासी समाज में खुशी का माहौल था। खुद उन्होंने भी मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी, लेकिन अब आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। भगत ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।

Amarjeet Bhagat : अमरजीत भगत का यह बयान उस समय आया, जब आदिवासी परिषद द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन और रणनीति बनाने की चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और आदिवासी समाज के बीच बढ़ती दूरी को समय रहते खत्म करना जरूरी है।

Amarjeet Bhagat : इसी दौरान भगत ने संगठनात्मक मुद्दों पर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने बस्तर से नेतृत्व को मौका दिया, उसी तरह अब सरगुजा क्षेत्र से भी प्रदेश नेतृत्व को अवसर मिलना चाहिए। उनका मानना है कि भाजपा ने सरगुजा से मुख्यमंत्री देकर राजनीतिक संदेश दिया है, इसलिए कांग्रेस को भी इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories