Saturday, September 26, 2026
Home Sports Raipur IPL Match : IPL के बहाने दुनिया ने देखा छत्तीसगढ़ का...

Raipur IPL Match : IPL के बहाने दुनिया ने देखा छत्तीसगढ़ का रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया लोक संस्कृति और स्वाद का आनंद…

Raipur IPL Match :रायपुर इन दिनों क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मेहमाननवाजी को लेकर भी चर्चा में है। आईपीएल मुकाबलों के लिए राजधानी पहुंचे Royal Challengers Bengaluru के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति, खानपान और लोककला के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए।

Raipur IPL Match :आईपीएल 2026 के लिए रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को आरसीबी ने अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है। टीम यहां 10 मई को Mumbai Indians और 13 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। मैचों से पहले खिलाड़ी शहर के मायरा रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं, जहां उनके स्वागत को खास छत्तीसगढ़ी अंदाज दिया गया।

Raipur IPL Match :खिलाड़ियों के स्वागत में लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे गए, जिनमें कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी से बने पकवान और बस्तर का मशहूर तिखुर शरबत शामिल रहा। खिलाड़ियों ने स्थानीय स्वाद का जमकर आनंद लिया और कई खिलाड़ियों ने इसकी खुलकर तारीफ भी की।

READ MORE: CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, बोला- “वो मेरी गर्लफ्रेंड है”; हंगामे के बाद रिसेप्शन रद्द 

Raipur IPL Match :टीम के कप्तान रजत पाटीदार समेत अन्य खिलाड़ियों ने स्थानीय संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई। खिलाड़ियों को आदिवासी हस्तशिल्प, गोदना कला और चित्रकोट जलप्रपात की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। टैटू प्रेमी क्रुणाल पांड्या खासतौर पर गोदना कला की बारीकियों और उसके पीछे छिपी परंपराओं से प्रभावित नजर आए।

Raipur IPL Match :आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने रायपुर के आतिथ्य की सराहना करते हुए कहा कि शहर ने टीम को घर जैसा माहौल दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यहां का अपनापन और संस्कृति बेहद पसंद आ रही है।

Raipur IPL Match :दूसरी ओर Mumbai Indians की टीम भी रायपुर पहुंच चुकी है और मेफेयर होटल में ठहरी हुई है। उनके लिए भी छत्तीसगढ़ी थीम पर आधारित विशेष भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

Raipur IPL Match :रायपुर में होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा, नीता अंबानी, अनंत अंबानी और रितिका सचदेव जैसी कई चर्चित हस्तियां भी रायपुर पहुंच सकती हैं।

READ MORE: CG NEWS: चोरी के शक में युवकों को दी ‘तालिबानी सजा’, जूतों की माला पहनाकर गांवभर में घुमाया; VIDEO वायरल

Raipur IPL Match :करीब एक दशक बाद रायपुर में आईपीएल मुकाबले हो रहे हैं। ऐसे में यह आयोजन सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खानपान और पर्यटन को देशभर में नई पहचान दिलाने का बड़ा अवसर भी बन गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here