Friday, September 25, 2026
Home Crime M.P Crime : देवास- शादी में ‘सज-धज’ कर आई महिला ने उड़ाए...

M.P Crime : देवास- शादी में ‘सज-धज’ कर आई महिला ने उड़ाए 10 लाख के गहने, CCTV से खुला राज

arrest

Dewas Crime :  देवास जिले के कांटाफोड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां एक महिला ने पर्स से करीब 6 तोले सोने के गहने और नकदी चुरा ली। लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने इस वारदात का पर्दाफाश मात्र 48 घंटे में कर दिया।

CCTV और WhatsApp से खुला राज

घटना द सुजान पब्लिक स्कूल में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई। फरियादिया संध्या राठौर के पर्स से सोने का हार, दो जोड़ी झुमके और नकदी चोरी हो गई थी।

पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज खंगाले और ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए वीडियो व फोटो WhatsApp ग्रुप में साझा किए। इसी आधार पर आरोपी महिला की पहचान प्रीती राठौर, निवासी सतवास के रूप में हुई।

पुलिस की तेज कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पहचान के बाद पुलिस ने दबिश देकर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से—

  • 6.05 तोला सोना
  • चोरी की गई नकदीबरामद कर ली।

एडिशनल एसपी ने किया खुलासा

कन्नौद में आयोजित प्रेस वार्ता में एडिशनल एसपी सौम्या ज़ेन ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने तकनीकी और सामुदायिक पुलिसिंग की मदद से मामले को तेजी से सुलझाया।

ऑपरेशन त्रिनेत्रम की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मलखान सिंह भाटी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी चोरी का खुलासा समय रहते हो गया।देवास की यह घटना बताती है कि अब अपराधी कितनी भी चालाकी क्यों न दिखा लें, CCTV और डिजिटल पुलिसिंग के जरिए वे ज्यादा देर तक बच नहीं सकते।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here