HomeChhattisgarhraipur-sushasan-tihar-2026-camp: रायपुर में ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत! 10 जोनों में लगेंगे समाधान...

raipur-sushasan-tihar-2026-camp: रायपुर में ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत! 10 जोनों में लगेंगे समाधान शिविर, एक महीने में निपटेंगी शिकायतें

Date:

Related stories

raipur-sushasan-tihar-2026-camp: रायपुर में आम लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होने जा रही है। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र के शंकरनगर स्थित सिंधु भवन में लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

raipur-sushasan-tihar-2026-camp: शिविरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि प्राप्त शिकायतों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा और आवेदकों को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन शिविरों में नगर निगम, राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, श्रम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समेत कई विभाग शामिल होंगे। पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया जाएगा।

raipur-sushasan-tihar-2026-camp: निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है और शिविर स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here