Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Lawrence Bishnoi Gang Arrest : इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: लॉरेंस...

Lawrence Bishnoi Gang Arrest : इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, उद्योगपतियों की रेकी कर रहा था आरोपी

Lawrence Bishnoi Gang Arrest : इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग से जुड़े एक सक्रिय गुर्गे सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा को उज्जैन जिले के महिदपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इंदौर में रहकर शहर के बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों की रेकी कर रहा था, जिससे शहर में किसी बड़ी वारदात की आशंका बनी हुई थी।

जेल में बंद अपराधी से मिला सुराग पुलिस को सचिन के बारे में जानकारी हाल ही में खरगोन जेल में बंद राजपाल से पूछताछ के दौरान मिली थी। राजपाल को ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाने के बाद क्राइम ब्रांच ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो सचिन के ठिकानों और उसके मंसूबों का खुलासा हुआ। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल जाल बिछाकर उसे महिदपुर से दबोच लिया।

हैरी बॉक्सर से मिल रहे थे सीधे निर्देश जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सचिन सीधे लॉरेंस गैंग के मुख्य संचालक हैरी बॉक्सर के संपर्क में था। हैरी बॉक्सर ही सचिन को टारगेट की लोकेशन और व्यापारियों की जानकारी भेज रहा था। सचिन का काम इन ठिकानों की रेकी कर रिपोर्ट गैंग को देना था। पूछताछ में सचिन ने कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है।

व्यापारियों में दहशत का माहौल गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर के तीन प्रतिष्ठित व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच का मानना है कि सचिन की गिरफ्तारी से गैंग के स्थानीय नेटवर्क और उनके भविष्य के प्लान्स का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here