Saturday, May 9, 2026
30.1 C
Raipur

आज बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी! PM मोदी, गृहमंत्री शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आज दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

शुक्रवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया।

नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बंगाल थीम पर सजा शपथ समारोह

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की गई हैं। पूरे पंडाल को बंगाल की सांस्कृतिक थीम के अनुसार सजाया गया है। करीब 20 तरह के फूलों से मंच और प्रवेश द्वार को आकर्षक रूप दिया गया है।

बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

मेहमानों के लिए खास बंगाली व्यंजन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। मेन्यू में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, सलाद और अचार शामिल हैं।

इसके अलावा बंगाल की पारंपरिक डिशेज जैसे बैंगन भाजा, साग और आलू पोश्तो भी परोसे जाएंगे। मिठाई में गुलाब जामुन और रसगुल्ला रखा गया है। मैदान में जालमुड़ी के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

2016 से 2026 तक BJP का सफर

पश्चिम बंगाल में भाजपा का यह सफर बेहद दिलचस्प रहा है। पार्टी ने 1982 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन 2016 में जाकर पहली बार 3 सीटें जीत पाई।

2021 के चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें हासिल कर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा पाया। वहीं 2026 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 45.84 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।

चार दिनों में तेजी से बदला बंगाल का राजनीतिक घटनाक्रम

  • 4 मई
  • विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए और भाजपा पहली बार बंगाल की सत्ता तक पहुंची।
  • 5 मई
  • ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए।
  • 6 मई
  • सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्मा गया।
  • 7 मई
  • राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी की।
  • 8 मई
  • सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

अब आज शपथ ग्रहण के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का औपचारिक आगाज होने जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories