HomeTechSECL Gevra GM Death : सिंगरौली: सड़क हादसे में एनसीएल के नवनियुक्त...

SECL Gevra GM Death : सिंगरौली: सड़क हादसे में एनसीएल के नवनियुक्त निदेशक अरुण त्यागी का निधन, कोल इंडिया परिवार में शोक

Date:

Related stories

SECL Gevra GM Death : सिंगरौली/गेवरा। कोल इंडिया और कोयला उद्योग के लिए शुक्रवार का दिन एक बड़ी क्षति लेकर आया। एसईसीएल (SECL) की गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के नवनियुक्त निदेशक तकनीकी (DT) अरुण कुमार त्यागी का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए गेवरा से सिंगरौली आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया।

देर रात हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे श्री त्यागी अपनी कार से सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। एनएच-130 चोटिया मार्ग पर उनकी कार की टक्कर एक पार्सल वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोयला उद्योग के लिए बड़ी क्षति अरुण कुमार त्यागी का हाल ही में प्रमोशन हुआ था और वे एनसीएल में निदेशक तकनीकी का महत्वपूर्ण पद संभालने वाले थे। उन्हें एक बेहद अनुभवी, कर्मठ और सौम्य अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर मिलते ही एनसीएल, एसईसीएल और पूरे कोल इंडिया परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके असामयिक निधन को उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here