Friday, May 8, 2026
29.1 C
Raipur

IPL 2026 : रायपुर पहुंची RCB की टीम, विराट कोहली का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के मुकाबलों को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में इस सीजन के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं, जिसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंच गई। टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टार बल्लेबाज Virat Kohli समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

IPL 2026 : 10 मई को रायपुर में RCB और Mumbai Indians के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि खिलाड़ियों के ठहरने और अभ्यास के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

IPL 2026 : RCB की टीम के रायपुर पहुंचने के बाद होटल और एयरपोर्ट के बाहर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। खास तौर पर विराट कोहली को देखने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। कई प्रशंसक टीम की जर्सी और पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

IPL 2026 : आईपीएल मुकाबलों के आयोजन से रायपुर में खेल प्रेमियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को मैचों के दौरान अच्छी भीड़ की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों को अब 10 मई के रोमांचक मुकाबले का इंतजार है, जहां RCB और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

cgbse-dped-result-2026: D.P.Ed. रिजल्ट जारी! CGBSE ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

cgbse-dped-result-2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने D.P.Ed. परीक्षा...

Related Articles

Popular Categories