Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Cough Syrup Seizure MP : रीवा: जमीन में दफन मिले ‘नशे के...

Cough Syrup Seizure MP : रीवा: जमीन में दफन मिले ‘नशे के ड्रम’, पुलिस ने बर्तनों और खुदाई कर बरामद की 55 कफ सिरप की शीशियां

Cough Syrup Seizure MP : रीवा। जिले के कुख्यात ‘नशे के गढ़’ कबाड़ी मोहल्ले में सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार रात एक बेहद फिल्मी अंदाज में छापेमारी की। पुलिस ने नशे के सौदागरों के उस शातिर तरीके को बेनकाब कर दिया, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को जमीन के अंदर नीले ड्रमों में छिपाकर और रसोई के बर्तनों में भर कर रखा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 55 शीशियां नशीली सिरप और बिक्री के 17,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

खाई में नहीं, बर्तनों और जमीन में छिपा था नशा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) डॉ. रितु उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले में दो महिलाएं भारी मात्रा में नशीली सिरप की बिक्री कर रही हैं। पुलिस टीम ने जब रेड की, तो नजारा हैरान करने वाला था। तलाशी के दौरान न सिर्फ खाना बनाने के बर्तनों से सिरप निकली, बल्कि पुलिस को आंगन की खुदाई भी करनी पड़ी। जमीन के अंदर गाड़े गए नीले प्लास्टिक के ड्रमों से नशीली सिरप का जखीरा बरामद हुआ।

दो महिला तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से चांदनी लोनिया और सरस्वती लोनिया नाम की दो महिला तस्करों को हिरासत में लिया है। तलाशी में उनके पास से नशीली सिरप बेचकर कमाए गए 17,000 रुपये भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों महिलाओं का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और इनके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस की सख्ती जारी CSP डॉ. रितु उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कबाड़ी मोहल्ले जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here