HomeChhattisgarhCG Gangrape Arrest : जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने...

CG Gangrape Arrest : जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोचा, भेजे गए जेल

Date:

Related stories

CG Gangrape Arrest : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घटना के दोनों आरोपियों, आकाश कुजूर (18 वर्ष) और नितेश कुजूर (22 वर्ष), को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

धमकी देकर सूनसान जगह पर ले गए आरोपी मामले की जानकारी के अनुसार, घटना 5 मई की रात की है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी रात करीब 9 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहाँ पहले से मौजूद आरोपी आकाश कुजूर और नितेश कुजूर ने उसे जबरन खींचकर धमकी दी और एक सूनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई

कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जशपुर के डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here